हेलो परिवार! उन पलों को याद करें जब आप अपने आगे के कामों के बोझ तले दबे होते हैं, और अगर वह काफी नहीं था, तो कोई तो होता है जो हमेशा आपके अधूरे काम पूरा करने की याद दिलाता रहेगा (प्रभु उनको भी आशीष दें…हसना मत)। ये ऐसे समय होते हैं जब हम खुद को घिरा हुआ महसूस करते हैं और बचने का कोई रास्ता नहीं होता। अंदर से ऐसा लगता है कि हमारा दिमाग भी नहीं चल रहा अब तो। हम यह सब कैसे पूरा करें? क्या परमेश्वर हमें इसमें मदद करते हैं? मेरे मन में यह सवाल था और मैंने एक बार प्रभु से इस बारे में पूछा था। क्या आप उनका जवाब जानना चाहते हैं? आइए देखते हैं…
जब मैंने उनसे पूछा कि कैसे, उन्होंने जवाब दिया, “मेरे पुत्र, काम करने में आसानी सिर्फ़ मुझे जानने से आती है। जैसे-जैसे तुम्हारा व्यक्तिगत रिश्ता गहरा होता जाता है, तुम्हारे भीतर मेरी उपस्थिति काम पूरा करने लगती है (क्या तुमने यह पढ़ा?)। जिन कामों में तुम्हें कई दिन लगते थे, अब उन्हें पूरा करने में एक दिन लगेगा। लेकिन तुम पूछ सकते हो कि यह कैसे होगा? जब तुम स्वयं इच्छा से मेरा वचन पढ़ना और मुझसे सुनना चुनोगे। तब मेरी आत्मा तुम्हें सभी चीज़ों की याद दिलाना शुरू कर देगी। वे काम जो तुम्हें करने ही चाहिए, वे काम जो बहुत समय से भूले हुए हैं और इसी तरह की अन्य बातें। लेकिन सच तो यह है कि मेरा अनमोल पवित्र आत्मा हमेशा तुम्हें याद दिलाता रहा, तुम्हारी मदद करता रहा, लेकिन तुम्हारा ध्यान खुद पर था और इस बात पर की यह सब तुम्हारे लिए कितना मुश्किल था। लेकिन यह तुम्हारे बारे में कभी नहीं था और न ही है। जैसे ही तुम स्वयं इच्छा से मुझसे सुनना चुनोगे, मेरे बेटे, मैं तुम्हें चीजों को सोल्व करना, विभिन्न क्षेत्रों में विकास देखने के लिए ज्ञान और समझ से भर दूंगा। जब तुम प्रार्थना कर रहे होगे, तो तुम नोटिस करना शुरू कर दोगे, तुम्हारी कल्पना तुम्हारे आगे आने वाली कुछ चीजों को हल करने के लिए और नए समाधानो को देखने के लिए खुलने लगेगी।”

इसलिए अब, जब मैं वचन पढ़ने और प्रार्थना करने के लिए बैठता हूँ, तो मैं हमेशा अपने पास एक छोटी सी डायरी रखता हूँ, जिसमें मैं उन चीजों को लिखता हूँ जिन्हें मैं भूल गया हूँ। जब मैं वचन पढ़ रहा होता हूँ या प्रार्थना कर रहा होता हूँ, तो मुझे मेरे काम को पूरा करने के लिए विचार आते रहते हैं। इस तरह से प्रभु हमें दूसरों से दो कदम आगे रखते हैं। चैट जीपीटी या एआई हमें समय से आगे नहीं रख सकते मेरे दोस्तों, केवल पवित्र आत्मा ही ऐसा कर सकता है। यह जानना अद्भुत है कि चैट जीपीटी या एआई अभी भी यह जानने की कोशिश कर रहा है कि प्रभु पूरी दुनिया में क्या कर रहे हैं और वे आगे क्या करेंगे। मैं जानता हूँ कि यह हमेशा ऐसा ही रहेगा। प्रभु में यह हमारी विरासत है कि हम समय से आगे रहें, क्योंकि हम हर रोज़ पवित्र आत्मा की आवाज़ का अनुसरण करते हैं।
अपने अगले ब्लॉग में, मैं एक रहस्य शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हूं जो आपको पूरी तरह से चंगाई में चलने में मदद कर सकता है, इसलिए जुड़े रहें! इसके अलावा, क्या आपने मेरी पुस्तक “जीवन का सॉस” पढ़ी है? एलेक्सा मेरी किताब सात मिनट में पढ़ सकती है! लेकिन वे सात मिनट आपके प्रार्थना जीवन को हमेशा के लिए बदल सकते हैं! आइए इसे आज़माएँ। कृपया अभी एक बुक ऑर्डर करने के लिए मुझे मेल पर लिखें, या इंस्टाग्राम/फेसबुक पर मुझसे संपर्क करें।

यदि आप इस ब्लॉग से आशीषित हैं, तो कृपया नीचे ज़रूर कमेंट करें और इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर करें। आप मुझसे इंस्टाग्राम, फेसबुक पर जुड़ सकते हैं और अपनी गवाहियां भी शेयर कर सकते है। मैं आपसे ज़रूर सुनना पसंद करूँगा। इन ब्लॉगों को अपने मेल पर प्राप्त करने के लिए साइन अप करना न भूलें। याद रखें, आप परमेश्वर के अत्यंत प्रिय हैं। मैं भी आपसे प्यार करता हूँ। परमेश्वर हर पढ़ने वाले को आशीष दें!