आज का ब्लॉग आप सभी के साथ बांटने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूँ। हमारे स्वर्गीय पिता का हृदय बहुत नम्र और प्यारा है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि आज आपको भी परमेश्वर की वाणी से प्रेम हो जाए।
एक दिन मैं अपने आस-पास होने वाली हर चीज़ से काफी परेशान था। मैं समाचार, अव्यवस्था और लोगों के दुःख से व्याकुल हो गया था। मैंने कहा,”हे परमेश्वर”, देखो दुष्टता किस प्रकार से बढ़ रही है। लोगो ने नैतिकता खो दी है और भाई-भाई में द्वेष फैलाया जा रहा है । इसका क्या हल है? हम किस प्रकार से इसको पहले की तरह कर सकते हैं ? आपकी क्या योजना है ?
परमेश्वर ने इस पर उत्तर दिया, “ये उस अच्छे सन्देश को बांटने का समय है जो कार्य मैंने पहले ही अपने पुत्र द्वारा कर दिया है, और मेरी देह अब एकजुट हो। इन सब के कारण केवल प्रेम के द्वारा परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने और प्रचार करने के लिए मंच तैयार किया गया है। आपको एक-दूसरे की ज़रूरत हैं और इसकी पहचान करने में ही एकता है। ‘मार्ग, सत्य और जीवन मैं ही हूँ। ‘सामर्थ इस बात में नहीं है कि जो आप सोचते हैं वो सही है, बल्कि इस विश्वास में हैं ‘जो मैं हूँ और जो कुछ मैंने किया है’। यह लोगो के हृदय को गंभीर बना देगा, उनके विवेक को चंगा करेगा और उन्हें मेरे पास लेकर आएगा। क्योंकि मैं एक जलन रखने वाला परमेश्वर हूँ, मेरी दुल्हन (कलीसिया) की मध्यस्थता और करहाना सुना जाएगा। जब शासक रोष और हिंसा फैलातें हैं तब मैं उनको ठट्टों में उड़ाता हूँ और उन पर हँसता हूँ और जो कुछ वो करतें हैं सब व्यर्थ हो जाता है । प्रतिशोध मेरा है, बदला मैं लूँगा। इस्राएल के लोगो का करहाना मैंने सुना था और मैंने अब्राहम के साथ बाँधी गयी वाचा को स्मरण किया। यदि आप स्वयं एकजुट नहीं हैं तो आप लोगो के बीच के अलगाव को दूर नहीं कर सकते।” उस समय मैं परमेश्वर की प्रतिक्रिया पर दंग रह गया था। मैंने कहा वाह! ये बहुत ही गंभीर विषय है परमेश्वर। मैं आपकी बुद्धि, आपकी वाणी और हमारे प्रति आपके हृदय के लिए धन्यवादी हूँ।
यहाँ प्रभु सम्प्रदायों में एकता की बात कर रहे हैं, क्योंकि हमारी मान्यताओं, हमारे अधिकारों ने हमें विभाजित कर दिया है और हमे अलग-अलग स्थानों पर होने का कारण बना दिया है, जिस प्रकार इस्राएली देश से इधर-उधर जाने में नष्ट हो गए। जिस पल हम मसीह में अपने भाइयों और बहनों को प्यार करना और स्वीकार करना चुनते हैं, सब कुछ बदल जाएगा। इसी कारण अपने पडोसी से अपने समान प्रेम करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेरा मानना है कि यह सोचना मूर्खतापूर्ण है कि अंत समय कि फसल कि कटनी और पवित्र आत्मा का ग्रहण करना किसी एक वर्ग के विश्वासी के लिए ही हैं। यह सभी के लिए है क्योंकि हम सब मिलकर उसकी देह को बनाते हैं और यहाँ प्रभु ये ही कह रहे हैं कि मेरी देह एकजुट होगी।
यदि आप इस ब्लॉग से आशीषित हुए हैं ,मैं आपका धन्यवादी रहूँगा यदि आप इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर करें। आप मेरे साथ इंस्टाग्राम, फेसबुक पर जुड़ सकते हैं और अपनी गवाही मुझसे बाँट सकते हैं। मैं आपसे सुनना पसंद करूँगा। इन सब ब्लॉग को अपने मेल में प्राप्त करने के लिए साइन अप करना न भूलें। याद रखें, परमेश्वर आपसे प्रेम करते है, मैं भी आपसे प्रेम करता हूँ, परमेश्वर इस ब्लॉग को पढ़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आशीष दे।
#lifeofencounters