क्या हम बिना पैसे के ज़मीन या घर खरीद सकते हैं? “पर बात यह है, आपके पास ऐसा करने के लिए पैसे होने चाहिए”, मैंने हमेशा ऐसा ही सोचा, जब तक कि पवित्र आत्मा ने यह नहीं बताया कि अब्राहम कैसे बढ़ता गया। आज, मैं शेयर करना चाहता हूँ कि मैंने अब्राहम के जीवन से क्या सीखा और हम इस सिद्धांत को ज़मीन और घर पाने के लिए कैसे लागू कर सकते हैं ताकि परमेश्वर की महिमा हो।
अब्राहम की पत्नी सारा के मरने के बाद, हम उत्पत्ति 23 में पढ़ते हैं कि वह उसके लिए एक दफन स्थल खरीदना चाहता था। एक यहूदी होने के नाते, वह कनान में एक अजनबी था, और उसने उस जगह के प्रमुख ज़मींदारों से अपनी पत्नी को दफनाने के लिए अपनी ज़मीन बेचने के लिए कहा। यह आश्चर्यचकित करने की बात है कि पांचवे पद में उन्होंने उसे कैसे जवाब दिया, “तुम हमारे बीच परमेश्वर के एक सामर्थी राजकुमार हो”। दूसरे अनुवाद में उनका मतलब था, “तुम हमारे बीच जीवित परमेश्वर की तरह हो”। अब्राहम एक गुफा खरीदना चाहता था, लेकिन उसे वह पूरा मैदान मिल गया जहाँ गुफा थी। उसने इसके लिए पूरे पैसे भी दिए। अब, सवाल यह है कि उसने यह कैसे किया? मैं यह आपको समझाता हूँ।

जब मैं उत्पत्ति 23 पढ़ रहा था, तो प्रभु ने कहा, “बेटा, अब्राहम ने भूमि पर अधिकार लेने से पहले आत्मिक दायरे में उस क्षेत्र पर अधिकार लिया। भूमि पर अधिकार करने की कुंजी पहले आत्मिक क्षेत्र पर अधिकार प्राप्त करना और फिर प्राकृतिक रूप से इसे प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ना है”। अब्राहम के लिए यह रातों-रात नहीं हुआ। यह उतार-चढ़ाव, परीक्षण और विभिन्न संघर्षों की पच्चीस साल की यात्रा थी, लेकिन अंत में, परमेश्वर की विश्वासयोग्यता और अब्राहम का परमेश्वर में विश्वास प्रबल हुआ। जब यीशु पृथ्वी पर चले, तो कहा जाता है कि वे भलाई करते और सभी को चंगा करते रहे। अंत में, उन्होंने अपने शिष्यों को शहर के कुछ प्रमुख लोगों के पास भेजा, एक से खच्चर मांगा और एक बार उन सभी के लिए संगति करने के लिए एक कमरा तैयार करने के लिए कहा। अंदाज़ा लगाओ क्या हुआ होगा? जिस क्षण इन लोगो ने सुना कि प्रभु को इसकी आवश्यकता है, उन्होंने तुरंत उस काम को पूरा कर दिया। यीशु को परमेश्वर और मनुष्य का ज़बरदस्त अनुग्रह प्राप्त था। कैसे? उन्होंने पृथ्वी पर अपने उद्देश्य को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने सुसमाचार का प्रचार करने, चंगा करने, बीमारों को छुड़ाने और भलाई करने पर ध्यान केंद्रित किया।

आज, जब हम परमेश्वर द्वारा दी गई आज्ञा पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि हम सुसमाचार का प्रचार करें, अपने आस-पास के लोगों को अपनी गवाही दें, बीमारों पर हाथ रखें और उन्हें चंगा करें तथा शैतान द्वारा सताए गए लोगों को मुक्ति दिलाएँ, तो आत्मिक क्षेत्र में क्या हो रहा है? हम अपने क्षेत्र पर अधिकार प्राप्त कर रहे हैं। जब हम लगातार अपने क्षेत्रों और लोगों के उद्धार के लिए प्रार्थना करते हैं, परमेश्वर से हमें बीमारों के लिए प्रार्थना करने और लोगों को सताव से मुक्ति दिलाने का अवसर मांगते हैं, तो क्या होता है? हम आत्मिक क्षेत्र में अधिकार प्राप्त कर रहे हैं, और अंततः, इसका परिणाम ज़बरदस्त अनुग्रह होगा, और हमें ऐसी भूमि और घर मिलेंगे, जिसके लिए हमने कड़ी मेहनत नहीं की है। पैसा कहाँ से आएगा? ठीक उसी तरह, जिस तरह अब्राहम के हाथ में वो आया। आपको और मुझे अपने उद्देश्य को पूरा करने और अपने क्षेत्र के लिए लगातार प्रार्थना करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, और परमेश्वर निश्चित रूप से बाकी काम कर देगा।
यदि इस ब्लॉग से आप आशीषित हुए है, तो कृपया नीचे कमेंट करें और इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर करें। आप मुझसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जुड़ सकते हैं और अपनी गवाही शेयर कर सकते हैं! मैं आपसे सुनना पसंद करूँगा। इन ब्लॉगों को अपने मेल में प्राप्त करने के लिए साइन अप करना न भूले। याद रखें, परमेश्वर आपसे बहुत प्रेम करते है। उनका प्रेम विश्राम और आश्वासन का एक निरंतर स्रोत है। मैं भी आपसे प्यार करता हूँ। परमेश्वर हर पढ़ने वाले को आशीष दें।
Nice bhai tx so much God bless you my church members all paaswan family
Amen! 🙂