जब आप किसी चीज़ को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और आख़िरकार उसे पा लेते हैं तो आपको कैसा महसूस होता है? जब आप किसी चीज़ के लिए प्रार्थना करते है और अंततः उसे प्राप्त कर लेते है तब कैसा लगता है? उस पल को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। पर आप अपने भीतर एक उपलब्धि और धन्यवाद की बड़ी भावना महसूस करने लगते हैं। मुझे एक बार यह अनुभव हुआ था कि मैंने जो हासिल किया था उससे मैं बहुत खुश था, और अचानक, मुझे महसूस हुआ कि एक स्वर्गदूत ने कुछ ऐसा फुसफुसाया की मैं चौंक गया।
मैं इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था! लेकिन उस दिन मैंने यह सुना। उन्होंने कहा, “जो तुम पहले हासिल कर चुके हो उसकी सराहना करना बंद करो और जिसने तुम्हारे लिए यह किया है उसेके नाम को उठाना शुरू करो”।बाप रे! ऐसा लगा किसी ने कस के गाल पे चांटा मार दिया। तुरंत, मुझे यशायाह 26:12 याद आया, जो कहता है, “हमने जो कुछ भी हासिल किया है वह सब इस बात का नतीज़ा है जो आपने हमारे द्वारा किया है”। हम कैसे सोच सकते हैं कि हम अपने आप कुछ भी कर सकते हैं? सच तो यह है कि परमेश्वर के बिना हम कुछ नहीं कर सकते।
यशायाह 26:12 अब मेरे हृदय में गढ़ गया है। मैं यह कैसे भूल सकता हूं कि मेरे स्वयं के प्रयासों ने मुझे केवल एक जाल तक बंद रखा, जहां परमेश्वर आए और उसे तोड़ दिया? यह सब कुछ उसी का है, सब कुछ उसी के द्वारा और केवल उसी के लिए है। आज, हमें अतीत के अनुभवों को नकारना और प्रभु के साथ बार-बार नए अनुभव बनाना सीखना चाहिए।
मुझे उम्मीद है कि आपको आज का यह विश्वास का डोज़ पसंद आया होगा। अगर आप चाहते हैं कि मैं आने वाले हफ़्तों में इस तरह की और भी बातें शेयर करूँ तो नीचे कमैंट्स में लिखें। आप इंस्टाग्राम (@lifeofencounters) पर मुझसे जुड़ सकते हैं और अपनी गवाही शेयर कर सकते हैं। मुझे आपसे सुनना अच्छा लगेगा। इन ब्लॉग को अपने मेल में प्राप्त करने के लिए साइन अप करना याद रखें। याद रखें, परमेश्वर आपसे बहुत प्रेम करते है। उसका प्रेम आराम और आश्वासन का एक निरंतर स्रोत है। मैं भी आपसे प्यार करता हूँ। परमेश्वर उन सभी को आशीष दें जो इसे पढ़ते हैं।