मेरे सपनों का क्या मतलब है ? सपनों के माध्यम से परमेश्वर कि वाणी को सुनना

स्वप्न – मुझे सपने बहुत पसंद हैं। स्वप्न पवित्र आत्मा की एक सुंदर भाषा है और अक्सर हम अपने स्वप्नों पर ध्यान नहीं देते हैं और हम बहुत कुछ खो देते हैं जो परमेश्वर हमसे कहना चाहता हैं। मैं आप सभी के साथ एक साधारण स्वप्न के विषय में बांटना चाहूंगा। मैं इसे कई भागों में विभाजित कर देता हूँ जिससे आपको समझने में आसानी हो।

सपना (11/09/18) –

स्वप्न में, मैं टीवी पर क्रिकेट का खेल देख रहा था और किसी कारण से मैं पापा से नाराज हो गया। फिर मैंने देखा कि हम अपने कलीसिया के अगुओं के साथ एक गोला बनाकर खड़े थे। उनमे से किसी एक ने किसी और के मोबाइल से मैसेज पढ़ना शुरू किया। सबसे पहले, वह हिचकिचा रहा था, और फिर उसने कहा कि यहां एक गवाही है, “लोगों का मनोरंजन करने से पहले हमेशा देखें कि कौन सी आत्मा उनके जीवन को प्रभावित कर रही है। लेकिन जरुरी ये है कि उनको परमेश्वर के दृष्टिकोण और नज़ररिये से देखें।”

अब, इसे भागों में विभाजित कर देतें है ताकि आपको समझा सकूँ कि मैंने कैसे इस स्वप्न को समझा।

– मैं एक खेल देख रहा हूं,मतलब मैं एक दर्शक हूँ और यह मेरे बारे में नहीं है, और फिर मैं परेशान हो जाता हूं।

– गोला बनाकर कलीसिया के अगुवे ( कलीसिया का प्रतिनिधित्व, मतलब यह कलीसिया में कुछ सेवा के विषय में है )

– उनमें से एक किसी और के मोबाइल से सन्देश पढ़ रहा है ( यह किसी और के बारे में है )

– एक स्पष्ट संदेश है- “लोगों का मनोरंजन करने से पहले, हमेशा देखें कि कौन सी भावना उनके जीवन को प्रभावित कर रही है। लेकिन जरुरी ये है कि उनको परमेश्वर के दृष्टिकोण और उनके नज़ररिये से देखें।” 

अनुवाद – ” आप जो देखते है और सुनते हैं उससे कभी प्रभावित न हों, चाहे इसमें आपके व्यक्तिगत जीवन में उपस्थित कोई प्रभावित व्यक्ति शामिल हो ( क्योंकि मैंने अगुवों को देखा था )। यह जानना महत्वपूर्ण है कि जो वो करते है उसे करने के लिए उन्हें कौन प्रभावित कर रहा है ? क्या इसके पीछे कोई आत्मा है ? पर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके प्रति परमेश्वर का दृष्टिकोण प्राप्त करें और उसके नज़ररिये से देखें ”।

वाह! क्या प्रभु की वाणी इतनी सुंदर नहीं है ? वह आपसे स्वप्नों के माध्यम से भी बात करना चाहता है और वास्तव में वह पहले से ही कर रहा है। क्या आपने इसे अभी तक महसूस किया है ?

प्रत्येक ब्लॉग जो मैंने पोस्ट किया है, वह भविष्यद्वाणी को प्रदान करती हैं। बस इसे विश्वास से ग्रहण करें।  मैं आपको परमेश्वर की वाणी सुनने पर अपने पिछले ब्लॉगों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं।

मैं स्वप्नों के विषय में और अधिक सीखना और उनका अनुवाद करना चाहूंगा क्योंकि बहुत कुछ है जो प्रभु हमें स्वप्नों के माध्यम से सिखाता है।

यदि आप इस ब्लॉग से आशीषित हुए हैं, मैं आपका धन्यवादी रहूँगा यदि आप इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर करें । आप मेरे साथ इंस्टाग्राम, फेसबुक पर जुड़ सकते हैं और अपनी गवाही मुझसे बाँट सकते हैं। मैं आपसे सुनना पसंद करूँगा। इन सब ब्लॉग को अपने मेल में प्राप्त करने के लिए साइन अप करना न भूलें। याद रखें, परमेश्वर आपसे प्रेम करते है, मैं भी आपसे प्रेम करता हूँ, परमेश्वर इस ब्लॉग को पढ़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आशीष दे।

#lifeofencounters

Stanley Thomas

Leave a Reply