कोविड-19 के समयो में होकर चलने के लिए प्रायोगिक बुद्धि

हम काफी महत्वपूर्ण समय के बीच में हैं और कुछ चीजें हैं जो मुझे लगता है कि परमेश्वर ने मेरे ह्रदय में इस ब्लॉग के द्वारा आप सभी के साथ बाटने के लिए डाला है। मैं आज जितना संभव हो उतना प्रायौगिकक होना चाहता हूं और मैंने सभी के समझने के लिए इसे सरल रखने की पूरी कोशिश की है।

1. मैंने अपने भीतर बच्चों को खुद से पढ़ाई करने को प्रोत्साहित करने के लिए एक छाप महसूस की। उन्हें सिखाने और समझाने के लिए कि यह संभव है। सबसे बड़ा और सबसे उत्तम शिक्षक उनके भीतर है। यह विचार भी मन में आया कि उन लोगों की कुछ कहानियाँ बाटूँ जिन्होंने स्वयं पढ़ाई की और सफल हुए। ये दिन खुद से सीखने और पढ़ने के लिए सबसे उत्तम दिन हैं क्योंकि सभी जानकारी इंटरनेट पर हमारे लिए स्वतंत्र रूप से उपलब्ध है।
• अब्राहम लिंकन– उनकी स्कूल की कुल शिक्षा एक वर्ष से भी कम समय की थी और उनकी बाकी शिक्षा स्वयं-शिक्षा के माध्यम से हुई थी। वह एक उत्सुक छात्र थे। वे अपने पूरे जीवन में कई पुस्तकों को पढ़ते और कई किताबों को दोबारा पढ़ा करते थे। उन्हें अभी भी विष्व के महान राष्ट्रपतियों में से एक माना जाता है।
• थॉमस एडिसन – उन्होंने अपनी शिक्षा अपनी माँ के द्वारा घर पर प्राप्त की और बाद में खुद से पढ़ने का अपना तरीका बनाया (मुझे आशा है कि यह बात सभी माताओं को प्रोत्साहित करती है। आप अद्भुत हैं। यदि वह ऐसा कर सकती हैं तो आप भी अपने बच्चों को पढ़ा सकती हैं)। उन्हें विभिन्न विषयों पर किताबें पढ़ना पसंद था। 12 साल की उम्र में उन्होंने अखबार बेचना शुरू किया और फिर अपना खुद का छपाई का काम शुरू किया। यह अनेक बिज़नेसो में उनका पहला कदम था।
• अल्बर्ट आइंस्टीन– उन्हें बताया गया था कि वे जीवन में कभी भी कुछ हासिल नहीं करेंगे और उनका भविष्य निराशाजनक है लेकिन गणित और फिजिक्स के प्रति उनके लगाव ने और ज्ञान प्राप्त करने के लिए उनके जुनून ने सभी को गलत साबित कर दिया।
• और उदाहरणों में हेनरी फोर्ड (संस्थापक, फोर्ड मोटर कंपनी), कर्नल हारलैंड सैंडर्स (संस्थापक, केएफसी) शामिल हैं।

याद रखें, “सबसे बड़ी सफलता जोड़े हुए धन में नहीं बल्कि हमारी उदारता में है”।

2. मैंने यह भी महसूस किया कि प्रभु ने कहा कि “इन दिनों लोग भगदड़ न मचाये भोजन, कपड़े, या किसी अन्य चीज़ के लेकर। मैं उनका चरवाहा हूँ। मैं अपनी भेड़ों को जानता हूं कि उन्हें क्या चाहिए। मैं प्रदान करूंगा। क्या मैंने वर्ष 2020 में आपको भोजन, वस्त्र, या छाया के बिना छोड़ दिया? चिंता मत करो, मैं ध्यान रखूंगा। दुष्ट का एकमात्र उद्देश्य यह है कि आप पैसे को डर से खर्च दें। ऐसे लोगों का एक समूह है जो इस समय लालची हैं। डर को प्रेरित करके लोगों से पैसे लेने का लालच करते हैं ”। अब हम भयभीत नहीं हैं हम निडर हैं। क्योंकि प्रभु कहते हैं, “मत दर मैं तुम्हारे साथ हूँ”। वह हमारा प्रदान करने वाला और सबसे बड़ा मददगार है। इन समयो में लागू होने वाले कुछ बिंदु इस प्रकार हैं-

• मैं आपको सुझाव दूंगा कि आप कुछ नकद पैसे तैयार रखें क्योंकि जब सब कुछ बन्द हो जाता है तो अवसर का उपयोग करें, बाजारों, व्यवसायों और अचल संपत्ति में निवेश करें। मार्किट एक चक्र का अनुसरण करता है और इसमें वापस उछाल आएगा। ये ऐसे समय हैं जब इसहाक ने बोया था और उसने सौ गुना फल पाया। आपके पास अब जो कुछ भी है वह एक बीज है जिसे प्रभु ने दिया है। वह बीज की सप्लाई को बढ़ाता है ताकि आप विभिन्न स्थानों में बो सकें।

• डरो मत। प्रभु आपके साथ है। जो कुछ आप करते है, उसमें अगर आपका मौलिक उद्देश्य सही है तो आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। अपने विवेक की आवाज़ सुनें अगर किसी भी पल यह आपको चुभता है। इसे किसी भी तरह से दागी न होने दें। प्रभु आपका रक्षक है। उसने आपकी सुरक्षा और देखभाल के लिए अपने सामर्थी स्वर्गदूतों को दिया है। इस मौसम में उसके निकट आएं और उसकी वाणी आपका मार्गदर्शन करेगी। वह जो आपसे कहता है उसपर अपना ध्यान लगाओ। पिछले सीज़न में उन्होंने जो कुछ कहा उसे याद करना और घोषित करना शुरू करें। प्रभु के मुख से निकले शब्द आत्मा और जीवन हैं। जब हमारे आस-पास के लोग मर रहे हैं तो हमें उस जीवन को जारी करने के लिए बुलाया गया है जिसे हम अपने भीतर ले चलते हैं।

• अपने आप को दुनिया के प्रभाव से बचाएं और इस बात में जागरूक रहें कि आप है कौन और आप किसको लिए चलते है क्योंकि वह सबसे बढ़कर है। हालाँकि वचन में लिखा है कि तेरे निकट हज़ार गिर सकते हैं पर आप अनंत काल तक जीवित रहेंगे। उसे जानना ही अनंत जीवन है। मैं आपको प्रभु के साथ समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करता हूं प्यारे दोस्तों। उसे सुनने और उससे सीखने के लिए समय बिताएं। हमारे जीवन में प्रभु की उपस्थिति से बड़ा कुछ नहीं है। हमारे सभी सांसारिक लक्ष्य, मिशन अस्थायी हैं पर केवल प्रभु अनंत है और हम उसमें।

• लोगों का जीवन हमसे बहने वाली परमेश्वर की शक्ति के प्रमाण से बदल जाएगा। यह सड़कों, शहरों और राष्ट्रों को प्रभावित करेगा। आपको शक्तिशाली नहीं बनना है, आप हैं। आपको अभिषिक्त नहीं होना, आप हैं। सिर्फ विश्वास करें। आप दिन में बादल और रात में आग के समान है। आप भय से जमे हुए लोगो के मन को पिघालने के लिए जलती आग हैं। आपकी उपस्थिति लोगों के दिलों को जलाने, रोने और उस व्यक्ति की ओर लौटने का कारण बनेगी जिसने हमेशा उनसे प्यार किया है और जिसके लिए उनकी कीमत सबसे ऊपर है। सिर्फ विश्वास करें। आप कुछ बनने का प्रयास न करें। अगर प्रयास किया जाए तो बस विश्राम में प्रवेश करने के लिए। विश्राम में प्रवेश हम इस विश्वास के द्वारा कर सकते है कि हम है कौन। और जब आप विश्वास करते हैं तो प्राण असहमत होने की कोशिश करता है और आपका मन आपको 10 कारण देगा कि आप वो नहीं हो जो सोचते हो। अपनी आत्मा को प्राण से अलग करने के लिए तुरंत परमेश्वर के वचन को बोलें। इसे एक या दो बार नहीं, बल्कि बार-बार करते रहें, जब तक कि परमेश्वर का वचन आपकी आत्मा और प्राण को अलग कर द।

याद रखें, बुद्धि महत्वपूर्ण है। आप में जितनी ऊर्जा है उससे आप बुद्धि को प्राप्त करें । परमेश्वर की बुद्धि लागू करने का चुनाव करें।

3. रात भर अलग-अलग सपनों में मैं प्रोत्साहन को देख रहा था और महसूस कर रहा था कि प्रभु एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहने को कह रहा है– जब मैं उठा तो इब्रानियों 10:25 मेरे ह्रदय में आया जिसमें लिखा है, “और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना न छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और ज्यों ज्यों उस दिन को निकट आते देखो त्यों-त्यों और भी अधिक यह किया करो”। मुझे लगता है कि इस समय दुष्ट का सबसे बड़ा धोखा हमें संगती और एक दूसरे से मिलने से रोकना है। कैसे? भय को लाकर और एक दूसरे से दूरी बनाकर। अगर हमे विश्वास है कि हम स्वर्ग से जन्मे हैं और परमेश्वर की उपस्थिति हमारे भीतर बसती है, तो आप और मैं कभी भी लोगों से मिलने से नहीं डरेंगे, और न उन्हें प्रोत्साहित करने से जो बीमार और जरूरतमंद है। प्रिय मित्रों, लोगो को हमारी आवश्यकता है और हमें उनकी आवश्यकता है। मैं आप सभी को प्रोत्साहित करना चाहता हूं यह कहकर कि जीवन की आत्मा की व्यवस्था ने मसीह यीशु में आपको पाप की और मृत्यु की व्यवस्था से स्वतंत्र कर दिया। आपके भीतर दैविक जीवन और जबरदस्त सामर्थ हैं। इसका उपयोग करें। डरो मत। परमेश्वर आपसे प्रेम करता है और आप उसकी दृष्टि में अनमोल हैं।

यदि आप इस ब्लॉग से आशीषित हुए तो आप इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर कर सकते हैं। मैं आपका आभारी हूं। आप इंस्टाग्राम, फेसबुक पर मुझसे जुड़ सकते हैं और अपनी गवाही शेयर कर सकते हैं। मैं आपसे सुनना पसंद करूँगा। इन ब्लॉग को अपने मेल पर प्राप्त करने के लिए साइन अप करना न भूलें। याद रखें आप परमेश्वर द्वारा प्रेम किये गए हैं। मैं भी आपसे प्यार करता हूँ। परमेश्वर इस ब्लॉग के पढ़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आशीष दे।

Stanley Thomas

5 thoughts on “कोविड-19 के समयो में होकर चलने के लिए प्रायोगिक बुद्धि”

Leave a Reply