मुझे अच्छा लगता है जब कोई व्यक्ति दिशा-निर्देश के शब्द बताता है जो हमारी आत्मा में सहमति लाता है। मुझे यकीन है कि मेरे जैसे और भी लोग हैं। इसलिए मैंने भी ऐसा ही करने का निर्णय लिया। जब मैं आपको यह बता रहा हूँ, मैं हँसी से अपना सिर हिला रहा हूँ, क्यूंकि पिछली बार जब मैंने अपनी वेबसाइट पर एक भविष्यवाणी वाला शब्द शेयर किया था, वह 29 जनवरी, 2022 को था, जिसके बाद मैंने ब्लॉगिंग बंद कर दी। लेकिन अब ऐसा नै होगा। अगर परमेश्वर ने मुझे लिखने के लिए बुलाया है, तो मैं आशीष का कारन बनने के लिए तैयार और आज्ञाकारी रहूँगा। कुछ सप्ताह पहले हमारे कुछ अगुवों के साथ प्रार्थना करते समय, मैंने आने वाले साल के लिए अपनी आत्मा में कुछ बातों को प्रकाशित होते हुए देखा।

1. “आप मिट्टी के बर्तनों में जो खज़ाने लिए चल रहे हैं, उन्हें अगली पीढ़ी के ऊपर उंडेल दें” – मुझे इस आवाज़ के पीछे एक बड़ी गंभीरता महसूस हुई, जैसे कि प्रभु ने कहा हो, “अपने भीतर मत रखो, बल्कि अगली पीढ़ी को दे दो”। इसमें मार्गदर्शन, पितृत्व, शिक्षित करना, लिखना और सेवक के ह्रदय को लिए चलने वाले पात्रों को तैयार करने की बात है जो एक दिन प्रभावशाली विचारक और इतिहास-निर्माता बनेंगे। महान अगुवे कभी भी तुच्छ कामों से नहीं कतराते। आप उन्हें शौचालय साफ करते और फर्श पोंछते हुए पा सकते हैं क्योंकि यह उनके बारे में नहीं है। उन्होंने अपना असली उद्देश्य पा लिया है। उन्हें बस उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
2. “यह महान विश्वास और महान लूट का वर्ष है”- यह लगभग ऐसा था जैसे कि परमेश्वर ने फुसफुसाया, “बेटा, तुम्हारा महान विश्वास इस वर्ष बड़ी वसूली लाएगा”। अब समय आ गया है कि आप परमेश्वर पर उन बातों के लिए विश्वास करें, जो आपकी प्राकृतिक क्षमताओं से परे है। वह आपके विश्वास का सम्मान करेंगे!
3. आने वाले वर्ष में क्षमा एक लहर की तरह आएगी। मैं परिवारों में कई पुनर्स्थापनाओं को, रिश्तों को पुनर्स्थापित होते और व्यक्तियों को एक-दूसरे को क्षमा करते हुए देखता हूँ।
4. “बड़े व्यवसायों के लिए मेरा विश्वास करो और मुझसे पूछो कि बड़ा पैसा कहाँ है” – जब मैं यह लिख रहा था, मुझे नॉर्वे के एक पास्टर के साथ अपनी बातचीत याद आती है। उनके कंस्ट्रक्शन व्यवसाय और उनके द्वारा किये गए प्रोजेक्ट्स के परिमाण के बारे में सुनकर मैं अचंबित हुआ। उन्होंने कहा, “स्टेनली, परमेश्वर कैफे, कार वॉश इत्यादि शुरू करने के लिए हमारे विश्वास का सम्मान करता है, लेकिन वह हमें यह बताने में भी रुचि रखता है कि अगर हमारा ध्यान कलीसिया को बढ़ते हुए देखने और पृथ्वी पर उसकी इच्छा को पूरा होते देखने पर है तो सबसे बड़ी संपत्ति कहाँ है”। मेरा मानना है कि सबसे बड़े व्यवसाय अभी भी पैदा होने बाकी हैं, और परमेश्वर इसे करने की रणनीति शेयर करना चाहता है। क्या हम वास्तव में उसके शिष्य हैं? जबकि दुनिया अपने लिए धन इकट्ठा करने में व्यस्त है, हम अलग दिखेंगे जब हमारा सारा धन केवल परमेश्वर के राज्य की बढ़ती देखने के लिए होगा। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यदि आपके पास यह मानसिकता है, तो प्रभु सुनिश्चित करेंगे कि आपको कभी भी किसी अच्छी चीज की कमी नहीं होगी।
5. मुझे यह भी लगा कि परमेश्वर के राज्य में बुआई के लिए हमारा विश्वास इस वर्ष बढ़ेगा। मुझे याद है कि मेरे पिता हमेशा बोने के बारे में यह सिद्धांत कहते और सिखाते है: “तुम परमेश्वर को दो, और परमेश्वर से ही तुम्हे मिलेगा”। अब हमारा बोना न केवल यीशु के प्रति हमारे प्रेम के कारण होगा, बल्कि इस भरोसे पर भी आधारित होगा कि मैं अब परमेश्वर को दे रहा हूँ ताकि उसकी इच्छा पूरी हो और मैं उससे ही प्राप्त करूँगा।
6. मैंने कलीसियाओं के लिए नई चुनौतियाँ, आश्चर्यचकित बढ़ोतरी और परमेश्वर के बढ़ते हुए अभिषेक के उच्च स्तर देखे। इस वर्ष, प्रेरितों के काम की पुस्तक यह देखने और समझने के लिए एक महान कुंजी होगी कि शिष्यों ने चुनौतियों पर कैसे विजय प्राप्त की और कैसे प्रभु ने उन्हें इतनी शक्ति, सटीकता और अधिकार के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दी।

7. अंत में, मैंने अभी के लिए सबसे अच्छा बचा लिया है। मुझे उम्मीद है कि आप इसे पढ़ने के लिए तैयार हैं। मैंने दृढ़ता से महसूस किया कि प्रभु कह रहे हैं, “मैं तैयार हूँ”! मैंने एक धावक की यह तस्वीर देखी जो “गो” शब्द सुनते ही उड़ान भरने के लिए तैयार है। प्रभु अपनी शक्ति दिखाने और हमारे माध्यम से महान काम करने के लिए तैयार हैं। सवाल यह है कि क्या हम तैयार हैं?
मैं आज आपको इस ब्लॉग को लाइक और कमेंट करने और इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ। आप इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मुझसे जुड़ सकते हैं और अपनी गवाही शेयर कर सकते हैं। मुझे आपसे सुनना अच्छा लगेगा। इन ब्लॉग को अपने मेल में प्राप्त करने के लिए साइन अप करना याद रखें। याद रखें, परमेश्वर आपसे बहुत प्रेम करते है। उसका प्रेम आराम और आश्वासन का एक निरंतर स्रोत है। मैं भी आपसे प्यार करता हूँ। परमेश्वर उन सभी को आशीष दें जो इसे पढ़ते हैं।
Amen